उधर बेस मेटल में आज दबाव दिख रहा है। कॉपर 1 महीने के ऊपरी स्तर से
दबाव में आ गया है। बाकी मेटल में भी कमजोरी है। हालांकि चीन में
एल्युमिनियम और जिंक को छोड़कर सभी मेटल तेज हैं। एमसीएक्स पर कॉपर 0.1
फीसदी टूटकर 445 रुपये के नीचे आ गया है जबकि निकेल 0.5 फीसदी टूटकर 715
रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
SELL ZINC BELOW 214.80 TGT 214 SL ABOVE 215.80
SELL COPPER BELOW 442 TGT 440 SL ABOVE 445
एग्री की बात करें तो दिवाली से पहले चना 2 महीने के निचले स्तर पर आ
गया है। इसमे 2 फीसदी की भारी गिरावट आई है। आमतौर पर इस समय तेजी का रुख
होता है। दरअसल दूसरी दालें जमीन पर हैं। अरहर, मूंग और उड़द की कीमतें
एमएसपी से 27 से 35 फीसदी तक नीचे आ गई हैं। गौर करने वाली बात ये है कि
खरीफ दालों का एक्सपोर्ट खुलने और इंपोर्ट पर पाबंदी के बावजूद दाल की
कीमतों को कोई सपोर्ट नहीं है। इंदौर में अरहर 4000 रुपये के नीचे बिक रही
है। जबकि मूंग का दाम 4000 और उड़द 3700 रुपये क्विंटल है।
FOR MORE INFORMATION PLEASE VISIT OUR WEBSITE: www.tradenivesh.com








